संदेश

दिसंबर, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

एडीआर भवन झुंझुनू में कंबल वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ

 एडीआर भवन झुंझुनू में कंबल वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ झुंझुनू 7 दिसंबर।  राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के दिशा निर्देशन में झुंझुनू जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में सर्दी के मौसम को देखते हुए जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ एडीआर भवन झुंझुनू में बुधवार को किया गया। जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव श्रीमती दीक्षा सूद ने बताया कि श्री ओ.पी. खेतान मेमोरियल फाउंडेशन, प्रबंध संरक्षक अक्षत अशोक कुमार खेतान मुंबई के आर्थिक सहयोग से 250 कम्बल वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार प्रातः 11:00 बजे किया गया।  उन्होंने बताया कि उपरोक्त कम्बलो का वितरण गरीब बस्तियों में जाकर जरूरतमंद व्यक्तियों को समय-समय पर प्राधिकरण द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर प्रेरक संस्था श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के ट्रस्टी डॉक्टर डीएन तुलस्यान, परमेश्वर हलवाई एवं सुनील तुलस्यान ने एडीआर भवन के स्टाफ की उपस्थित में प्राधिकरण सचिव श्रीमती दीक्षा सूद को पुष्प गुच्छ एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत भी किया।  *मृत्यु भोज कुरीति के संबंध में जागर...